अब मोबाइल नही घर लाइए Redmi का बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट TV
शाओमी (Xiaomi) की अभी तक में आपने मोबाइल के किस्से तो बहुत सुने होंगे। लेकिन अब शाओमी (Xiaomi) की सब ब्रांड Redmi 20 अक्टूबर को अपनी नई स्मार्ट TV सीरीज Redmi smart TV x 2022 लॉन्च करने वाली है। शाओमी (Xiaomi) Redmi ने अभी इसके बारे में कोई खास या बड़ जानकारी देना आवश्यक नही समझा है। लेकिन लोगो के लिए ये खुशी की बात है की कंपनी ने इतना जरूर कह दिया है इसका स्क्रीन बहुत बड़ा नई टीवी सीरीज होगा।
ताकि लोगो को ये किसी सिनेमा हॉल से कम न लगे साथ में इसकी स्क्रीन फूली HD होगी। कंपनी ने ये भी कहा है की इस ब्रांड के सिर्फ तीन ही T.V मार्केट में उतारे जाएंगे।
लॉन्च्ड हुआ Redmi का पहला smart TV screen इतनी बड़ी की देखते रह जायेंगे।
हमे जितनी जानकारी मिली उससे ये साफ पता चलता है की Redmi ने अपने इस नई TV सीरीज में मार्केट में तीन साइजेस में TV launched करने वाली है। जिसमे starting में ही 50 इंच का डिस्प्ले, भाई मजा आ गया जब रेडमी के कंपनी ने स्टार्टिंग में ही इतनी बेहतरीन साइज पेश की है। आगे 2nd जो साइज लॉन्च करने वाली है। वो 55 इंच का और लास्ट में 65 इंच के डिस्प्ले के साथ TV लॉन्च करने का फैसला किया है।
कंपनी का यह भी कहना है की ये स्मार्ट TV Redmi TV x 2022 पुराने वर्जन Redmi स्मार्ट TV x 2020 का एक अपग्रेड वर्जन होगा। इस बार लॉन्च होने वाले सभी स्मार्ट TV HDR 10+ के साथ आएंगे। जो की बहुत बड़ी बात हैं कंपनी का यह भी दावा है इस स्मार्ट टीवी में पुराने वर्जन के स्मार्ट TV के भी काफी फीचर्स रहेंगे जिसमे आपको चलाने में भी कोई दिक्कत नही होगी।
Redmi smart TV के बेस्ट फीचर्स
इस नई वर्जन के स्मार्ट TV में DTS वर्चुअल X, डॉल्बी ऑडियो, MIMC सपोर्ट, 2Gb रैम और 32 Gb इंटरनल के साथ दिखाई देगा। और अभी तक में इसके बारे में पूरी जानकारी किसी को नही मिली है, और इसके कीमत की बात करे तो शाउमी (Xiaomi) Redmi ने इसके कीमत की जानकारी भी अभी तक में किसी को बताना नही समझा हैं।
वैसे आपको पूरी जानकारी देना हमारा फर्ज है तो आपको ये बता दे की ये Redmi smart TV X 2022 सीरीज भारत में अभी लॉन्च नही हुआ है। ये अभी चाइना में लॉन्च किया जाने वाला है अभी ये बात किसी को नही पता है की ये भारत में कब लॉन्च होगी लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नही है बहुत जल्द इसके मॉडल भारत में देखने को मिलेंगे। इस स्मार्ट टीवी के बाकी फीचर्स और प्राइस का खुलासा कंपनी बहुत जल्द 21 अक्टूबर के करने का फैसला किया हैं।
क्या है इस स्मार्ट TV की बड़ी स्क्रीन का फायदा
जैसा की हमने देखा है विश्वभर में लोग TV के बहुत शौकीन हो रहे है होना भी चाहिए कई बार ऐसा होता है हम किसी मूवी को देखने के लिए सिनेमा हॉल नही जा पाते है। अब उसकी कोई दिक्कत नही है क्योंकि सिनेमा जैसा माहौल खुद बन जायेगा जब ऐसा स्मार्ट TV आप अपने घर ले आयेंगे और बहुत मजे से आप अपने मन पसन्द मूवी देख पाएंगे। इसमें HDR mode दिया हुआ है जिससे आपको ये सुपर HD से भी अच्छी क्वालिटी में देख पाएंगे।